फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घरवालों का आरोप, गलत इलाज से बच्ची की आंखो की चली गई रोशनी

घरवालों का आरोप, गलत इलाज से बच्ची की आंखो की चली गई रोशनी

Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
घरवालों का आरोप, गलत इलाज से बच्ची की आंखो की चली गई रोशनी

विज्ञापन
गलत इलाज से चली गई आंख की रोशनी

बिजुआ। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इन पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। रविवार को एक ऐसा ही मामला बिजुआ सीएचसी क्षेत्र में प्रकाश में आया। गांव गोदियाना निवासी एक ग्रामीण ने पास के ही गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अपनी बच्ची की आंखों की रोशनी चले जाने का आरोप लगाते हुए चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
गांव गोदियाना निवासी छुटकन्ने ने बताया कि तीन दिन पूर्व नौ माह की पुत्री को बुखार आया था। उसकी पत्नी पास के गांव हरैया में दवाखाना चला रहे एक डॉक्टर के यहां लेकर गई। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया और एक सीरप देकर घर भेज दिया। छुटकन्ने का कहना है कि घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद बच्ची की हालत और बिगड़ गई, जिससे उसके शरीर के एक हिस्से ने काम करना ही बंद कर दिया। उसने बताया कि दूसरे दिन बिजुआ स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने बच्ची की आंखों की रोशनी चले जाने की जानकारी दी। छुटकन्ने का कहना है कि इस संबंध में चौकी पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन



बच्ची का गलत इलाज किए जाने से उसकी आंखों की रोशनी चले जाने के मामले की शिकायत मिली है। जल्द ही झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुनीत कुमार, चौकी इंचार्ज बिजुआ।


झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाया जाता है। हालांकि इस मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को मामले की जानकारी करके झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमितेश द्विवेदी, अधीक्षक सीएचसी बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed