{"_id":"5a89a48d4f1c1ba3378b4a8c","slug":"101518969997-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले में घायल दो मासूमों की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले में घायल दो मासूमों की लखनऊ में मौत
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। सियार के हमले में बीस दिन पहले घायल हुए गांव चकमूसेपुर निवासी तीन वर्षीय आनंद और छह वर्षीय कमलेश की शनिवार को लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम चकमूसेपुर निवासी राकेश के पुत्र आनंद और शिवकुमार के पुत्र कमलेश पर 29 जनवरी को सियारों ने हमला कर दिया था, जिससे दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तुरंत ही उन्हें सीएचसी ले जाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं थी। इस वजह से घरवालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घरवालों का आरोप है कि जिला अस्पताल में कई दिन भर्ती रहने के बाद डाक्टरों ने बच्चों का ठीक से इलाज नहीं किया, जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई। चार दिन पहले डॉक्टर के रेफर करने पर दोनों बच्चों को परिवार के लोगों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। शनिवार को दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, सीएमओ जावेद अहमद ने कहा कि स्टाफ के खिलाफ अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।