फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   101 groups got check of Rs 1.51 crore

Lakhimpur Kheri News: 101 समूहों को मिला 1.51 करोड़ का चेक

Sat, 24 Aug 2024 03:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
101 groups got check of Rs 1.51 crore

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक की शारदा नगर शाखा नए परिसर में स्थानांतरित हो गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर शाखा के नए परिसर का लोकार्पण किया। एटीएम मशीन का भी शुभारंभ किया।
लोकार्पण के बाद डीएम ने मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ सुधीर कुमार गुप्ता, अंचल प्रबंधक कमलेश चंद्र त्रिपाठी के साथ पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के लाभार्थी संतोष और जिले की 101 समूह की महिलाओं को एक करोड़ 51 लाख 50 हजार की राशि का प्रतीकात्मक चेक दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इंडियन बैंक की सर्वाधिक शाखाएं होने के साथ साथ बेहतर काम कर रही है। बैंक सीएसआर फंड से नवोदय विद्यालय को 10 लाख रुपये के शेड की सौगात देने जा रहा है। एटीएम में धनराशि निकालने और जमा करने की भी सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को पैसा कमाने के साथ-साथ बचाने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने सात दिन में चार लाख से अधिक झंडे बनाकर बनाकर सामर्थ्य का परिचय दिया। गोबर के दीये, गोबर की लकड़ियां आदि बनाकर आय कर रही हैं। शाखा प्रबंधक ने कहा कि नए परिसर में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की प्रयास रहेगा। बैंक के बाहर छायादार फलदार औषधि पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर ओपन अंचल प्रबंधक विकास कुमार, एलडीएम अजय कुमार पांडेय, शाखा प्रबंधक देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed