फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10-year-old child was murdered by slitting his throat in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में बालक की हत्या: तीन दिन से था लापता, गन्ने के खेत में मिला शव, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप

Sat, 09 Nov 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। वह तीन दिन से लापता था। शनिवार को उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक धारदार हथियार से उसका गला काटा गया है। 

विज्ञापन
10-year-old child was murdered by slitting his throat in Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में टेकीकुंडा गांव निवासी 10 वर्षीय बच्चा तीन दिन से लापता था। शनिवार दोपहर उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से उसका गला काटा गया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के टेकीकुंड़ा गांव निवासी मुन्नालाल का पुत्र रोहित (10 वर्ष) छह नवंबर से लापता था। उसके चाचा अनिल कुमार ने कोतवाली में बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने रोहित का शव बच्चालाल वर्मा के गन्ने के खेत में पड़ा देखा। उन्होंने बच्चे के परिजनों सहित पुलिस को दी। 

विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा 
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा मय फोर्स पहुंचे। बच्चे के गले को धारदार हथियार से कटा देख परिजनों और ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के युवक पर हत्या का आरोप लगाया। हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ प्रीतम पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक खमरिया विवेक उपाध्याय, ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार भी मय फोर्स पहुंच गए। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां मंजो देवी ने तेजनपुरवा गांव निवासी इलियास, उसके पिता इरशाद, झबुलिया और नूरजहां पुत्री इरशाद के विरूद्ध हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज है। एफआईआर में धारा तरमीम कर कार्रवाई की जा रही है। चार आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed