{"_id":"6a0a1118be3027e93b001944","slug":"10-beds-reserved-at-the-district-hospital-and-5-beds-at-the-chc-for-the-treatment-of-dengue-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-175342-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेंगू के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 10, सीएचसी पर 5 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेंगू के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 10, सीएचसी पर 5 बेड आरक्षित
Mon, 18 May 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव के साथ जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष अब तक नकहा और गोला ब्लॉक से डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड और प्रत्येक सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 और एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक सीएचसी पर शुरुआती पांच दिनों के मरीजों के लिए एनएस-1 जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में प्लेटलेट्स और ब्लड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही एंबुलेंस सेवा 102 और 108 को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों में एंटी-लार्वा छिड़काव तथा साफ-सफाई अभियान चलाने के लिए अधिशासी अधिकारियों और डीपीआरओ को पत्र जारी कर संवेदनशील क्षेत्रों की सूची भी भेजी गई है।