फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth killed, two injured after being hit by uncontrolled car

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल

Sat, 02 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, two injured after being hit by uncontrolled car
मृतक मोरध्वज की मां गीता देवी को सांत्वना देते रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ और एसडीएम कल्प? - फोटो : KUSHINAGAR
अनियंत्रित कार की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सुधियानी गांव में सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तीनों युवक
कप्तानगंज(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव में शुक्रवार रात सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे तीन युवकों को अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों के सहयोग से परिजन घायलों को कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे एक युवक की मौत हो गई। अन्य दो युवकों को इलाज चल रहा है।
कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित सुधियानी में सड़क के किनारे अपने दरवाजे के सामने मोरध्वज मद्धेशिया (23) गांव के ही मित्र अनिल कुशवाहा (22) और अरशद (23) से बात कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार इन तीनों युवकों को चपेट में लेते हुए सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। कार में उसका चालक फंस गया। गांव के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बाहर निकाला। उधर, तीनों घायल युवकों को परिजन गांव के लोगों के सहयोग से कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान मोरध्वज की मौत हो गई। जबकि अनिल कुशवाहा का दाहिना पैर व हाथ और अरशद का बायां पैर, हाथ और कंधा फैक्चर हो गया। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। पुलिस ने मोरध्वज के शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार नरेंद्र राम, कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सांसद ने मोरध्वज के परिवार को बंधाया ढांढस
कप्तानगंज। ग्राम सभा सुधियानी निवासी मोरध्वज मद्धेशिया की मौत की सूचना पर शनिवार को सांसद विजय कुमार दुबे उनके परिवारवालों से मिले। उसके बाद घायल अनिल और अरशद के परिवारवालों से मिले। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मोरध्वज के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने फोन पर एसडीएम कप्तानगंज से बात की और मृतक के परिवार को दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। घायल के बेहतर उपचार के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। इस दौरान हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, आनंद मिश्रा, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, संजय यादव, राजेश साहनी, संतोष जायसवाल, हरेराम गुप्ता, सोनू, धीरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed