फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth from Mathouli dies in road accident in Gorakhpur; companion critically injured.

Kushinagar News: गोरखपुर में सड़क हादसे में मथौली के युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 21 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth from Mathouli dies in road accident in Gorakhpur; companion critically injured.
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 इंदिरा नगर निवासी एक युवक की गोरखपुर में सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

नगर के इंदिरा नगर निवासी मुकेश सिंह (22) और धीरज शर्मा (23) शनिवार सुबह बाइक से एक परिचित युवक को गोरखपुर एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। युवक को छोड़ने के बाद दोनों एक ही बाइक से वापस मथौली लौट रहे थे। अभी वह गोरखपुर के एनएच-28 पर जगदीशपुर के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को एम्स गोरखपुर पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मुकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि धीरज शर्मा का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed