{"_id":"6acaa037bf2ebf46cd07d61b","slug":"youth-from-kaptanganj-dies-in-israel-family-plunged-into-grief-and-wailing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-169861-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो घरों में नकदी व गहने की चोरी, केले के खेत में मिले पांच बक्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो घरों में नकदी व गहने की चोरी, केले के खेत में मिले पांच बक्से
विज्ञापन
रामपुर जंगल गांव के पुराना टोला की घटना, बक्से उठा ले गए ले गए चोर
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल के (पुराना टोला) में शुक्रवार की रात दो घरों में चोरी हो गई। घरों के पीछे से घुसे चोर नकदी, गहने और कपड़े रखे तीन बक्से उठा ले गए। शनिवार की सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक केले के खेत में तीनों बक्से खाली मिले। पीड़ितों ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए तहरीर में रामपुर जंगल निवासी सुबल निषाद ने बताया कि शुक्रवार की रात भोजन कर परिवार के सभी लोग सो गए। रात करीब 12 बजे घर के पीछे से घुसे चोर कमरे में रखे तीन बक्से उठा ले गए। घर में किसी आहट से जगी पत्नी ने चोर को बाक्स लेकर भागते देखा। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर भाग गया। बक्से में पायल, कान के टॉप, बिछिया, मंगलसूत्र और दस हजार रुपये नकद रखे थे।
वहीं रामपुर जंगल निवासी अमन निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रात में चोर घर के पीछे से घुसे और कपड़े व सोने-चांदी के सामान से भरी दो पेटियां उठा ले गए। छानबीन के दौरान शनिवार की सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर केले के खेत में तीन बक्से पड़े मिले। इस संबंध में हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक डीएन राय ने बताया कि घर में चारी होने की जानकारी मिली है। घटना स्थल की जांच की गई। विधिक कार्रवाई की जा रही है।