{"_id":"6acaa6824b46552de601affc","slug":"nine-wrestlers-from-the-district-will-showcase-their-prowess-at-the-divisional-wrestling-trials-in-gorakhpur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169868-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडलीय कुश्ती ट्रायल में गोरखपुर में दम दिखाएंगे जनपद के नौ पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडलीय कुश्ती ट्रायल में गोरखपुर में दम दिखाएंगे जनपद के नौ पहलवान
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत 11 अक्तूबर को गोरखपुर में होगा चयन
फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में पहलवान आजमाएंगे दम
पडरौना। दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुशीनगर के नौ पहलवान मंडलीय चयन ट्रायल में दम दिखाएंगे। जिला खेल कार्यालय की ओर से नौ अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर में जनपदीय चयन ट्रायल कराया गया था। इसमें चयनित पहलवानों को 11 अक्तूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करना है।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किलो भार वर्ग में अखिलेश यादव, 65 किलो भार वर्ग में मुकेश कुमार यादव, 70 किलो भार वर्ग में गोलू यादव, 74 किलो भार वर्ग में मुकेश चौहान, 79 किलो भार वर्ग में करन यादव और ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में राहुल बासफोर, 60 किलो भार वर्ग में नाथुराम यादव, 72 किलो भार वर्ग में नारायण व 97 किलो भार वर्ग में विश्वनाथ शर्मा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय की ओर से कुश्ती प्रशिक्षक पंकज कुमार यादव को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर गोरखपुर पहुंचाकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की आगे की चयन प्रक्रिया का रास्ता साफ होगा। पहलवानों से बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है।