{"_id":"6acaa6f67f7fed68140e2bc9","slug":"process-for-determining-board-exam-centers-to-begin-on-the-12th-revised-schedule-released-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169865-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब 12 से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया, संशोधित समय-सारणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब 12 से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया, संशोधित समय-सारणी जारी
विज्ञापन
अब 12 अक्तूबर से शुरू होगी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया
27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की जारी हो जाएगी अंतिम सूची
पडरौना। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। शासन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। पूरी प्रक्रिया 27 नवंबर तक पूरी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की आख्या परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि अब 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की छात्र आवंटन सहित सूची 22 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
डिबार, मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले और अनर्ह विद्यालयों की सूची 23 अक्तूबर को प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद चयनित केंद्रों के संबंध में छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्रकाशित कराने और ऑनलाइन आपत्तियां लेने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन
प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण कर उचित पाए जाने पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की अनुमोदित आख्या परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजने की अंतिम तिथि छह नवंबर है। इसके बाद अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची 16 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सूची जारी होने के बाद भी यदि किसी संस्था को मानक से अधिक दूरी या परीक्षा केंद्र की धारण क्षमता से अधिक छात्र आवंटित किए जाने के संबंध में आपत्ति होगी तो वह 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकेगी।
अंतिम सूची छात्र आवंटन सहित 27 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए शासन की समय-सारिणी के अनुसार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।