फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth drowns while fishing, death

Kushinagar News: मछली पकड़ते समय युवक डूबा, मौत

Thu, 03 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while fishing, death
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र के बांसगांव बैरिया गांव के सामने बांसी नदी में मछली पकड़ने गया युवक बुधवार को नदी में डूब गया। नदी के किनारे मौजूद बड़ा भाई शोर मचाते हुए उसे बचाने नदी में कूद गया। युवक को उसके भाई ने काफी मशक्कत के बाद निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बांस गांव घुरपट्टी निवासी शंकर के दो पुत्र छट्ठू (40) और सुखल (38) बुधवार को दिन में 11 बजे जाल लेकर नदी में मछली पकड़ने निकले। करीब 12 बजे बैरिया टोला के पास छोटा भाई सुखल बांसी नदी में घुस कर जाल फेंका। जाल खींच कर बड़े भाई को दिया। छट्ठू जाल से मछलियां निकालने लगा।
विज्ञापन

दूसरा जाल निकालते समय गया सुखल पानी में चला गया और डूब गया। सुखल को डूबते देख छट्ठू ने शोर मचाया और खुद नदी में छलांग लगा दी। उसने सुखल को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सुखल मछलियां पकड़ कर मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed