फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies in road accident.

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Thu, 19 Jan 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident.
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत.
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरिया पट्टी छठ घाट के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे, एक चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरीश्रीराम टोला माधोपुर निवासी संदीप पासवान (24) बाइक से बृहस्पतिवार शाम दुदही बाजार से घर लौट रहे थे। अभी वह विशुनपुर बरियापट्टी छठ घाट के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महाराष्ट्र में रहकर कमाने वाले संदीप दो दिन पहले ही घर लौट थे। तीन भाइयों वह सबसे छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्रराम प्रजापति ने बताया कि घायल को दुदही सीएचसी ले जाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed