फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies due to vehicle accident, woman injured

वाहन की चपेट से युवक की मौत, महिला घायल

Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to vehicle accident, woman injured
दुर्घटना में मौत के बाद मथौली बाजार सीएचसी पर पहुंची पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
वाहन की चपेट से युवक की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

अजीज नगर चौराहे के पास हुआ हादसा
मथौली बाजार (कुुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीज नगर चौराहे के पास शुक्रवार शाम वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी मथौली बाजार में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं पहने था।
शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना के टिकरी निवासी 27 वर्षीय उत्तम दीक्षित की ससुराल अजीज नगर में है। शाम करीब छह बजे वह अजीज नगर चौराहे से गांव में जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक पर रिश्तेदार 52 वर्षीय कौशल्या बैठीं थीं। चौराहे से थोड़ी दूरी पर पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उत्तम दीक्षित और कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से दोनों को सीएचसी मथौली बाजार ले जाया गया। उत्तम दीक्षित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल कौशल्या का उपचार चल रहा है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ससुराल में आया था युवक
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले उत्तम दीक्षित की शादी अजीज नगर निवासी जगदीश की पुत्री मंजू देवी से हुई थी। एक माह से उत्तम ससुराल में रह रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed