Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The wheel of development is running on paper, everything is stalled on the ground.

Kushinagar News: कागजों में दौड़ रहा विकास का पहिया, जमीन पर सबकुछ ठप

Thu, 12 Nov 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The wheel of development is running on paper, everything is stalled on the ground.
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु के विकास का पहिया कागजों में तो दौड़ रहा है लेकिन जमीन पर इसकी रफ्तार थमी हुई है। 29 साल पहले गठित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण आज भी बजट और कर्मचारियों के अभाव से जूझ रहा है।
विज्ञापन

14 राजस्व गांवों के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले प्राधिकरण के पास न पर्याप्त संसाधन हैं और न ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने वाली टीम। इससे विकास योजनाएं अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से 15 नवंबर 1978 को बौद्ध स्थली कपिलवस्तु के नियोजित विकास के लिए पिपरहवा बाजार विनियमित क्षेत्र का गठन किया गया था। इसके बाद पांच जुलाई 1997 की अधिसूचना के तहत कपिलवस्तु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता बस्ती मंडल के आयुक्त को सौंपी गई। प्राधिकरण में जिलाधिकारी और वित्त, आवास, शहरी नियोजन, पर्यटन, संस्कृति, बिजली और जल निगम विभागों के प्रतिनिधियों समेत 11 सदस्य शामिल किए गए।
प्राधिकरण बनाने का उद्देश्य महात्मा बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु का सर्वांगीण विकास करना और यहां पर्यटकीय सुविधाएं बढ़ाना था। इससे जापान, श्रीलंका समेत विभिन्न देशों से आने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों और पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना थी।
शुरुआत में इसका कार्यालय तहसील परिसर में संचालित होता था। बाद में इसे नगर पंचायत कपिलवस्तु के कार्यालय के एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। कर्मचारियों और बजट की कमी के कारण विकास की योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं।

होटल, रेस्टोरेंट और बौद्ध विहार बनाने की थी योजना : उत्तर प्रदेश विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत तैयार महायोजना में ग्रामीण आबादी और आवासीय क्षेत्र के साथ व्यावसायिक केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव था। पर्यटकों के ठहरने और भोजन की सुविधा के लिए तीन से पांच सितारा होटल और रेस्टोरेंट बनाने के लिए भूमि निर्धारित की गई थी। इसके अलावा प्रदूषण रहित उद्योग, हस्तशिल्प कला केंद्र, शैक्षिक और चिकित्सीय संस्थान, पुलिस एवं अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed