{"_id":"6af4d6e04f3dc00fd30b9790","slug":"people-outraged-over-demand-for-parking-fee-after-just-ten-minutes-complaint-lodged-with-drm-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-167989-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस मिनट में ही पार्किंग शुल्क मांगने पर भड़के लोग, डीआरएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस मिनट में ही पार्किंग शुल्क मांगने पर भड़के लोग, डीआरएम से शिकायत
Thu, 12 Nov 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर परिजन को छोड़ने आए बाइक सवार से शुल्क मांगने पर हुआ विवाद
शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन परिसर में परिजन को ट्रेन पकड़ाने या उन्हें लेने आने वाले वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को महज दस मिनट के लिए बाइक खड़ी करने पर शुल्क मांगने से नाराज युवक ने स्टैंड कर्मियों की मनमानी की शिकायत डीआरएम से की है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।
नगर पंचायत निवासी श्रवण कुमार पटवा बुधवार को अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़ाने बाइक से स्टेशन पहुंचे थे। आरोप है कि स्टैंड कर्मियों ने उनसे पार्किंग शुल्क मांगा। इस पर उन्होंने बताया कि वह केवल दस मिनट के लिए आए हैं और बाइक स्टैंड में जमा भी नहीं की है। इसके बावजूद स्टैंड कर्मियों ने बिना शुल्क दिए बाइक नहीं ले जाने देने की बात कही। इसे लेकर मौके पर विवाद हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने भी शुल्क वसूली के तरीके पर नाराजगी जताई।
पीड़ित ने डीआरएम को पत्र भेजकर शिकायत की है कि स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क और नियमों से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। उन्होंने ठेकेदार को निर्धारित क्षेत्र और नियमों के अनुसार ही शुल्क वसूलने, परिजन को छोड़ने और लेने आने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक परेशान नहीं करने तथा मनमानी करने वाले स्टैंड कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बताया कि परिसर में दस मिनट से अधिक समय तक वाहन खड़ा करने पर शुल्क लेने का नियम है। दस मिनट के भीतर परिजन को छोड़ने या लेने आने वाले वाहन चालकों से शुल्क वसूलना गलत है।