{"_id":"6acaa25571bc463889092d27","slug":"youth-congress-leader-amit-singh-remained-under-house-arrest-on-the-second-day-as-well-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169874-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
विधानसभा वार संयोजकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश
पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में विधानसभा वार संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही मतदाता सूची वितरित कर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने और प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट दिलाने की रणनीति बनाई गई।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि पार्टी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रथम वरीयता के सर्वाधिक मत दिलाकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें और उन्हें पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सभी विधानसभा संयोजक और जिले में रहने वाले पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एक-एक शिक्षक मतदाता से संपर्क करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को गंभीरता से लेते हुए प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गोरखपुर के तारामंडल स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शिक्षक समुदाय की सभा आयोजित होगी। बैठक का संचालन शिक्षक चुनाव के जिला संयोजक विजय शुक्ला ने किया। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सह संयोजक शैलेंद्र सिंह, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, रंजना पासवान आदि मौजूद रहे।