फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth committed suicide, police removed dead body from funeral pyre

Kushinagar News: युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने चिता से उठवाया शव

Mon, 25 Nov 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide, police removed dead body from funeral pyre
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग के गोसाई टोला में शनिवार रात युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में परिजन गांव के लोगों के साथ शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक दो दिन पहले ही दुबई से घर आया था।
विज्ञापन

गांव निवासी 40 वर्षीय प्रहलाद गुप्ता दो दिन पहले दुबई से घर आए थे। शनिवार की शाम पत्नी व बच्चों से मिलने के बाद वह कमरे में सोने चले गए थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। देर रात जब पत्नी व बच्चों ने भोजन के लिए आवाज लगाई तो उनका दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

संदेह होने पर घर वालों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। गांव वालों ने दरवाजा खोला तो प्रहलाद पंखे के कुंडे से फंदे के सहारे लटक रहे थे और उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन रात में गांव वालों के साथ शव को लेकर अंतिम संस्कार करने घाट पर पहुंच गए। तभी किसी ने इसकी सूचना चौराखास थाने की पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने चिता पर रखे शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed