फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man died in suspicias condition

मंसाछापर गांव का मामला

Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man died in suspicias condition
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मृतक की 58 वर्षीया मां भी अचेतावस्था में पाई गई। जिले एसओ अपनी गाड़ी से मृतक और बेहोश महिला को सीएचसी विशुनपुरा ले गए, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
शाम करीब सात बजे मंसाछापर पुलिस चौकी पर किसी ने सूचना दिया कि कोई महिला घर में फांसी लगाई है। पुलिस जब वहां गई तो एक 58 वर्षीया महिला मालती देवी बेहोश मिली, जबकि एक 32 वर्षीय युवक मुकेश चौहान मृत पाया गया। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर एसओ नंदा प्रसाद पहुंचे। मृतक और उसकी मां को सीएचसी विशुनपुरा में ले गए, जहां महिला का इलाज चल रहा है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि 32 वर्षीय मुकेश मृत अवस्था में अपने घर में मिला है। उसकी मां बेहोश मिली है, जिसका इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है। मृतक की मां के होश आने पर घटना की वजह का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि घर पर कोई नहीं है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल
पडरौना। क्षेत्र के मठिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को देर शाम अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजवाई, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया निवासी मनोज भारती (30) और मुकेश भारती (28) दोनों भाई बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी वे पडरौना-कटकुइयां रोड स्थित मठिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिधुआं बाजार चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। चौकी इंचार्ज रत्नेश मौर्या ने बताया कि घायल युवकों को इलाज के लिए भेजा गया है। उनकी बाइक पुलिस चौकी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed