फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man committed misdeed with seven year old innocent child, case registered

Kushinagar News: सात वर्षीय मासूम से युवक ने किया कुकर्म, केस

Wed, 17 Apr 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Young man committed misdeed with seven year old innocent child, case registered
दुदही/गोड़रिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को 18 वर्षीय युवक ने सात वर्षीय मासूम से कुकर्म किया। घटना के बाद से ही मासूम दर्द से कराहता रहा। तीसरे दिन जब मासूम की मां ने उससे बातचीत की तो उसने पूरी बात बताई। पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुकर्म व पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र एक गांव में एक सात वर्षीय मासूम बीते बुधवार को खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक 18 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और बच्चे को बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले गया, जहां उसने मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक बच्चे ने अपने परिवार में किसी को यह बात नहीं बताई। हमेशा उसके उदास रहने और तेज दर्द होने के कारण वह परेशान रहा। घटना के तीसरे दिन जब उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर इसकी जानकारी देते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी मुकुल अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed