{"_id":"6707170d625b7a8fd2067614","slug":"young-man-cheated-by-telling-him-about-crime-branch-lucknow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124524-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्राइम ब्रांच लखनऊ का बताकर युवक से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्राइम ब्रांच लखनऊ का बताकर युवक से की ठगी
Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार निवासी एक युवक को फोन कर साइबर ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच लखनऊ का अधिकारी बताया और उससे वीडियो डाउनलोड किए जाने की बात कहते हुए 11,500 रुपये की मांग की। साइबर ठग की बातों में पड़कर युवक ने खाते में एक हजार रुपये ही होने की बात कही। ठग ने क्यूआर कोड भेज दिया। कार्रवाई की डर से परेशान युवक ने एक हजार रुपये भेज साइबर ठग से पीछा छुड़ाया। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ।
मथौली के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी गुलफाम (23) के मोबाइल पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे अपरचित नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा कि तुमने एक वीडियो डाउनलोड किया है। इस पर युवक ने हां में जवाब दिया तो उसने खुद को क्राइम ब्रांच लखनऊ का अधिकारी बताया और कार्रवाई किए जाने की बात कही। घबराए युवक ने कुछ बोला तो साइबर ठग ने 11,500 रुपये खाते में भेजकर कार्रवाई से बचाने का हवाला दिया। रकम अधिक होने से दे पाने में असमर्थ युवक ने बताया कि उसके खाते में महज एक हजार रुपये ही हैं। इस पर ठग ने क्यूआर कोड भेजकर रुपये भेजने को कहा। परेशान युवक ने रुपये ट्रांसफर कर दिया। युवक का कहना है कि फोन में पुलिस के हूटर की आवाज आ रही थी। इससे वह सच में क्राइम ब्रांच का अधिकारी समझ बैठा था। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ।