{"_id":"667351e59bef7ecff80adfa4","slug":"young-man-abducted-the-mother-of-two-children-husband-filed-a-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118476-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बच्चों की मां को भगा ले गया युवक, पति ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बच्चों की मां को भगा ले गया युवक, पति ने दर्ज कराया केस
Thu, 20 Jun 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि लगभग 11 वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई है। उसके दो बच्चे हैं। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि 25 मई को पटहेरवा थाना क्षेत्र के दूसरे गांव का युवक उसकी पत्नी को कहीं भगा ले गया है। आरोप है कि पत्नी नकदी समेत आभूषण भी साथ ले गई है और दोनों बच्चों को घर पर छोड़ दिया है। जानकारी होने के बाद उसने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। एसओ पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।