फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   yongman was died fell from trali

ट्राली से नीचे गिरने से युवक की मौत

Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
yongman was died fell from trali
ट्राली से नीचे गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

- गांव के लड़कों के साथ ट्राली-ट्रैक्टर से लक्ष्मी पूजा के लिए साउंड बॉक्स लाने जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। कस्बा के निकट टेगरहां में बुधवार की शाम लक्ष्मी पूजा के लिए साउंड बॉक्स लाने जा रहा एक युवक ट्राली के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छितौनी के निकट स्थित टेगरहां में लक्ष्मी पूजा का पंडाल सजा है। बुधवार की शाम पूजा समिति के कार्यकर्ता साउंड लाने पनियहवा जा रहे थे। अभी मोहल्ले से कुछ दूर गए ही थे कि टेगरहा निवासी बबलू (18) ट्राली से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ के लड़के अभी उसकी मदद के लिए पहुंचते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बबलू के मौत की जानकारी मिलते हुए घर पर मातम छा गया। पूजा समिति ने सजे सजाए पंडाल को उजाड़ दिया। मृतक के बड़े पिता प्रभु चौहान ने बताया कि बबलू के जन्म के कुछ दिन बाद ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। तबसे अनाथ बबलू का अपने बेटे की तरह पालन पोषण कर रहे थे। हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि ट्राली से गिरकर बबलू की मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed