फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Yogi refreshed the memories related to Hata

Kushinagar News: हाटा से जुड़ी यादों को ताजा कर गए योगी

Thu, 30 May 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Yogi refreshed the memories related to Hata
हाटा में जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते योगी आदित्यनाथ।
हाटा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्षो पहले हाटा और पडरौना में हुए घटनाओं को लेकर किए गए संघर्षों को मंच से याद कर भावुक हो गए। खुद को हाटा से जोड़ते हुए कहा कि मैं तो यहां अक्सर आता रहता हूं। पहले भी जब सपा की सरकारों में यहां दंगे होते तो सपा सरकार के इशारे भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर पुलिस वाले अत्याचार करते थे। उसको लेकर कुशीनगर के साथियों की मदद से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता था।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कुशीनगर और हाटा मेरे लिए कोई नई जगह नहीं है। यहां के अधिकांश लोगों से परिचित हूं। बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह और विजय दुबे के अलावा बाकी साथियों का नाम मंच से लेते हुए पूर्व की सरकारों में किए गए अत्याचार के दिनों की याद दिलाई। अपने 29 मिनट के संबोधन में पांच बार हाटा और पडरौना का नाम लिया। मुख्यमंत्री के पुराने दिनों को मंच से जिक्र करने पर पंडाल में मौजूद कार्यकर्ता तपती दोपहरी में जोश से लबरेज दिखे और खूब नारे लगाए। इससे सीएम गदगद नजर आए। सरकार के विकास और पुराने दिनों को याद करते हुए मोती को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

-
हाटा में उमड़े सैलाब को देख रहा देश

-भीषण गर्मी में जनसैलाब देख गदगद योगी ने मतदाताओं का आभार जताया। बोले कि कुशीनगर में अभी एक घंटा और रहने की इच्छा थी लेकिन आज पांच कार्यक्रम करने हैं। इतनी भीषण गर्मी में आपका उत्साह हमें आनंदित करता है। आज पूरा पडरौना और कुशीनगर हाटा में उमड़ पड़ा है। भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ गया। सीएम ने कहा कि यही लोकतंत्र का महापर्व है। पूरी दुनिया हाटा में उमड़े जनसैलाब को देख रही है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। एयरपोर्ट बन गया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित है। लोगों से हामी भरवाते हुए बोले कि आज कोई डोल यात्रा रोक पाएगा क्या? आज कोई बेटियों को छेड़ पाएगा क्या? जो ऐसा करेगा, उसका स्थान जेल में होगा। राम मंदिर बनाने का परोपकार आपके पुरखों को प्राप्त होगा। सीएम ने कहा कि गौतम बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूरे देश में पहचान बना रही कुशीनगर के गन्ने की मिठास

-सीएम योगी ने पुराने दिन को याद कर स्थानीय लोगों से जुड़ने की कोशिश की और यहां के गन्ने की मिठास पूरे देश में पहचान बना रही है।कहा कि विकास कार्यों की बदौलत कुशीनगर सहित समूचा पडरौना हाटा झूम रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। पडरौना में डोल मेला लगता था। जब भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आती थी तो सपा सरकार रोक लगा देती थी।यदि कार्यकर्ता डोल मेला निकालने का प्रयास करते थे तो पूरे पडरौना वालों को तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार पकड़कर जेल में बंद कर देती थी। हम लोगों को लड़ाई लड़नी पड़ती थी।हाटा में हर बार दंगा होता था लेकिन सात वर्ष में पूरे यूपी में कोई दंगा नहीं करता।आज कोई गोकशी, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा पाएगा। अब पर्व-त्योहार सकुशल संपन्न हो रहे हैं। पडरौना फोरलेन की सड़कों से जुड़ चुका है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का नया केंद्र बना है।यहां के गन्ने की मिठास कुशीनगर को नई पहचान दिला रही है।यह नए उत्तर प्रदेश का नया कुशीनगर है। आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने हैं, इसलिए वे प्रभावी पैरवी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed