फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   yaun shoshan ke aaropee kee jamaanat yaachika khaarij

Kushinagar News: यौन शोषण के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Thu, 12 Jun 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
yaun shoshan ke aaropee kee jamaanat yaachika khaarij
पडरौना। बहला-फुसलाकर कर शादी का झांसा देकर युवती से जबरदस्ती करने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निरस्त कर दी है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बुआ के घर हाटा क्षेत्र में रहकर कम्प्यूटर का कोर्स कर करती थी। उसी दौरान कम्प्यूटर सेंटर के पास एक टेलीकाॅम सेंटर की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के दौरान सोनू उर्फ मनोज गोड़ से परिचय हुआ। सोनू उर्फ मनोज ने उसकी फोटो खींच कर उसकी मोबाइल नंबर लेकर परेशान करने लगा। शादी का झांसा दिया और बाद में शारीरिक संबंध बना लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के कोर्ट में अपनी जमानत याचिक प्रस्तुत की। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पीड़ित युवती के बयान के आधार और अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed