फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Worshiped Govardhan and wished for long life of the brothers.

Kushinagar News: गोवर्धन की पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Govardhan and wished for long life of the brothers.
सेवरही में गोधन पूजा करतीं महिलाएं व युवतियां।संवाद
पडरौना। उठहु हे देव उठहु, सुतले भइले छह मास...परंपरागत गीत के साथ बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज व श्रद्धाभाव के साथ गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजन कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


शहर में गोवर्धन पर्व को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं थीं। शहर के बुढि़या माई मंदिर, जगदीशपुरम कॉलोनी, ओंकार वाटिका, तुलसी आवास विकास कॉलोनी समेत अन्य मोहल्लों में गोवर्धन की पूजा कर परिवार की खुशहाली की मनौतियां मांगी। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भैया दूज व गोधन कूट का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस दिन महिलाओं व लड़कियों ने रेंगनी के कांट व उपला से अपने भाईयों को श्राप देकर मारती हैं, फिर उन्हे जीवित कर उसी कांट व उपला सहित बजरी व मिष्ठान के साथ सेवरही कस्बा के साथ राजपुर खाश, टिकुलिया, ब्रह्मपुर, जगदीश पुर, मिश्रौली, डोमाठ, राजपुर बगहा, पिपराघाट, जंगली पट्टी, सुमही संतपट्टी, अवदान टोला, कतौरा, पिरोजहा, रानीगंज, पकड़ीयार पूरबपट्टी सहित अन्य सभी गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन बहनों से अपने भाईयों को बजरी खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज व श्रद्धाभाव के साथ गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed