{"_id":"659066c2b347a62450059c64","slug":"worshiped-akshat-kalash-yatra-started-with-cheers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10193-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जयघोष के साथ निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जयघोष के साथ निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा
Sun, 31 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सेवरही में पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु।
तमकुहीरोड। सेवरही में शनिवार को जयश्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इसमें आरएसएस के पदाधिकारी सहित कस्बे के लोग शामिल थे। आयोजकों ने कहा कि पहली जनवरी से 15 जनवरी के बीच घर-घर अक्षत व श्रीराम का फोटो वितरित किया जाएगा।
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आमंत्रण को लेकर आए पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सबसे पहले सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, संघ के जिला प्रचारक मनीष, जिला कार्यवाह रवि कीर्ति, सेवरही के संघ कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद केशरी, राजेश जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रहलाद वर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की पूजा अर्चना की। उसके बाद शोभा यात्रा बाबा विन्देश्वरीदास शिवमंदिर पोखरा से निकल कर जानकीनगर, जवाहर नगर, स्वर्ण नगर, पटेल नगर, गांधी नगर, तुलसी नगर, किदवई नगर, राजेंद्र नगर, आजाद नगर, मालगोदाम चौक, चनरी चौराहा, आजाद चौक, सीसी रोड होते हुए रामजानकी मंदिर पहुची, जहां जयघोष के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अमरनाथ गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, सुधीर तिवारी, अजय गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, छोटेलाल वर्मा, आनंद जायसवाल, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।