फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work on Khalilabad-Bansi Rail Line Picks Up Pace; Station Construction Begins at Bakhira

Kushinagar News: खलीलाबाद-बांसी रेल मार्ग का काम तेज, बखिरा में स्टेशन का निर्माण शुरू

Sat, 21 Mar 2026 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Work on Khalilabad-Bansi Rail Line Picks Up Pace; Station Construction Begins at Bakhira
संतकबीरनगर/तिघरा। खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन के निर्माण का काम तेज हो गया है। यह नई रेल लाइन बहराइच तक बनाई जानी है। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक रेल मार्ग का निर्माण होगा। यह कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस रूट पर चार स्थानों पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसके अलावा चार जगहों पर रेलवे स्टेशन का भी निर्माण कराया जाएगा। बखिरा इलाके में काम में तेजी दिख रही है।
विज्ञापन

इस रेल परियोजना के तहत बखिरा के गौरा गांव में रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। यहां पिलर की ढलाई का काम चल रहा है। नींव तक पिलर का काम पूरा कर लिया गया है। अब उससे ऊपर काम कराया जा रहा है। इसी तरह गौरा से समदा गांव तक रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी गिराकर उसे समतल करा दिया गया है। गौरा गांव के पास अंडरपास का भी काम पूरा कर लिया गया है। इसी तरह खलीलाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्विस लेन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि, खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग करीब 240 किलोमीटर लंबा होगा। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक करीब 54 किलोमीटर का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस रेल मार्ग पर चार स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें खलीलाबाद, मेंहदावल, पसाई व बांसी शामिल हैं। साथ ही 15 पुलिया, 14 पुल और 44 अंडरपास भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेल मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करा लिया है। खलीलाबाद के मलोरना में हाईवे पर ओवरब्रिज के सर्विस लेन का कार्य शुरू करा दिया गया है, ताकि हाईवे से गुजरने वाले वाहन सर्विस लेन से होकर चलाए जाएं। निर्माण में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो।
------

रेल लाइन से सुगम होगी यात्रा, बढ़ेगा रोजगार

खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बनने से इस क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुगम होगी। यह क्षेत्र सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। बखिरा क्षेत्र के निवासी घनश्याम तिवारी, रामप्रकाश, राघवेंद्र सिंह, प्रभात पाठक आदि ने बताया कि इस समय रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही रेल सेवा का लाभ सभी को मिलेगा। साथ ही रेलवे स्टेशन बनने से व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

-----------
बोले लोग
क्षेत्र में रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी कराया जा रहा है। ट्रेन संचालित होने से व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही क्षेत्र का भी विकास होगा।
- दिलीप सिंह, बभुवा
--

गौरा में रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। यहां पिलर की ढलाई का काम चल रहा है। इसके अलावा कई और काम भी शुरू है। उम्मीद है विभाग समय पर कार्य पूरा करेगा।

- वीरेंद्र चौधरी, कांटा मानसिंह
--------
कोट
खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। खलीलाबाद में रेल ओवरब्रिज के लिए सर्विस लेन का कार्य शुरू हाे गया है। - सत्तार अली, सहायक अभियंता, निर्माण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed