{"_id":"69bdc1e165da3fd1400932d4","slug":"woman-sexually-exploited-under-pretext-of-marriage-forced-abortion-also-performed-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147826-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, गर्भपात भी कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, गर्भपात भी कराया
Sat, 21 Mar 2026 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया। उसके गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आरोपी मोहम्मद आलम के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि, वह अनुसूचित जाति की है और उसकी उम्र 21 वर्ष है। आरोपी मोहम्मद आलम शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वह तीन माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस बात की सूचना आरोपी को देने पर वह धोखे से मिलने के लिए बुलाया और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देकर मारपीट की।
एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।