फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Harilal's helpless daughters got support

Kushinagar News: हरिलाल की बेसहारा बेटियाें को मिला सहारा

Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Harilal's helpless daughters got support
लक्ष्मीपुर पश्चिम टोला हरिलाल शाह के पीड़ित परिवार के सहयोग करते भाजपा नेता पप्पू पांडेय।स्रोत-
पडरौना। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पश्चिम टोला निवासी हरिलाल शाह (45) की मौत के बाद बेसहारा हुए परिवार की मदद के लिए भाजपा नेता आगे आए हैं। उन्होंने परिवार को तत्काल खाद्य सामग्री और पांच हजार रुपये की सहायता दी। हरिलाल की पांचों बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने और उनकी शादी की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।
विज्ञापन

हरिलाल शाह (45) की मौत बीते 23 जुलाई को इलाज के दौरान हो गई थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के लोगों के सामने भरण पोषण का संकट गहरा गया है। पत्नी राजकुमारी देवी (40) और पांच बेटियों चुलबुली (14), आदित्य (12), अनुष्का (10), अनु (7) और राज (4) बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन

परिवार के पास केवल सफेद राशन कार्ड है। परिजनों के मुताबिक अब तक उन्हें राशन, पक्का आवास, विधवा पेंशन सहित किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
रविवार को भाजपा नेता पप्पू पांडेय उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्काल खाद्यान्न सामग्री व पांच हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने गांव के पास संचालित एक विद्यालय प्रबंधक से बात कर परिवार के सभी बच्चों की पढ़ाई निशुल्क कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरिलाल की मौत बेहद दुखद है। बच्चों की स्थिति देखकर मन व्यथित हो गया। उन्होंने कहा कि अब यह परिवार अकेला नहीं है। बच्चों की शिक्षा का खर्च पीस एकेडमी के माध्यम से निशुल्क कराया जाएगा। वहीं, हरिलाल की बेटियों की शादी का पूरा खर्च और जिम्मेदारी वह स्वयं उठाएंगे।
विजय सोनी, जावेद आलम, चंदन पांडेय, एमयू खान, परवेज आलम, आम्भी चौहान, उपेंद्र यादव, अजय कुशवाहा, बृजेश सोनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed