{"_id":"6aa7106a1bc4ac0af7047b5c","slug":"fir-registered-on-court-order-investigation-started-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-167886-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव कामिल टोला में दाल के रुपये मांगने को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और दुकान से रुपये ले जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बांसगांव कामिल टोला निवासी एनुल नेशा (49) पत्नी रहीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि वह किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि पांच जुलाई 2026 की सुबह करीब सात बजे गांव का एक व्यक्ति अपनी पत्नी को एक किलोग्राम दाल लेने भेजा था। दाल देकर जब उसने रुपये मांगे तो अगले दिन देने की बात कही गई। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उनके पति रहीम बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसमें उनके बाएं हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने मड़ई भी उजाड़ दी और बिक्री के लिए रखे करीब पांच हजार रुपये निकाल ले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। मामले की सुनवाई कर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।