{"_id":"6acaa0668bdf02c9630124e7","slug":"woman-left-bloodied-after-being-stabbed-over-a-minor-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169923-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मामूली विवाद में महिला को चाकू मारकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मामूली विवाद में महिला को चाकू मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज के बाद किया हमला, मृत समझकर फरार हुआ आरोपी
तरया सुजान। थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान के चिरईया टोला में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला को पहले लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि विवाद की पूरी वजह सामने नहीं आ सकी है।
अहिरौलीदान के चिरईया टोला निवासी संगीता देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि छह अक्तूबर की शाम करीब चार बजे हृदया प्रसाद उनके दरवाजे पर आए। विवाद करते हुए अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने जेब से धारदार चाकू निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर वार कर दिया। चाकू लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर चाकू लेकर घटना स्थल से भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।