{"_id":"6a14b68423061e9d550b3a4e","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-a-bike-while-crossing-the-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160543-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आई महिला की मौत
Tue, 26 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़-सपही टड़वा मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सामने सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सेवरही सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी इनरपति देवी (45) सपही टड़वा जाने वाले मार्ग स्थित अस्पताल के सामने सेवरही-तुर्कपट्टी मार्ग पार कर रही थीं। उसी दौरान सेवरही की तरफ आ रहे कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के शुक्ल पट्टी निवासी नसीरुद्दीन अंसारी की बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस एंबुलेंस से घायल इनरपति को सेवरही सीएचसी भेजवाईं, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बाइक समेत चालक को पुलिस थाने ले गई।