फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman body taken out from grave in Kushinagar who died 20 months ago

कुशीनगर: 20 महीने पहले मरी महिला का शव कब्र से निकाला गया, भाई ने लगाया था हत्या का आरोप

Sun, 20 Feb 2022 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, समउर बाजार (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, समउर बाजार (कुशीनगर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 03:41 PM IST
सार

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
woman body taken out from grave in Kushinagar who died 20 months ago
घटनास्थल पर मौजूद आलाधिकारी और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर में 20 महीने पहले मरी एक महिला का शव रविवार को पटहेरवा थाने की पुलिस ने कब्र से निकलवाया। हतवा गांव के कब्रिस्तान में राजस्व एवं पुलिस टीम पहुंची थी। न्यायालय के आदेश पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हतवा गांव के निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी जहांआरा को 21 जून 2020 को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की कुछ घंटे बाद मौत हो गई थी। उसके बाद परिजन जहांआरा को लेकर घर चले गए थे। बाद में जहांआरा की भी मौत हो गई थी। ससुराल के लोगों ने उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।
विज्ञापन


भाई ने लगाया था हत्या का आरोप
इसके कुछ दिन बाद जहांआरा के भाई पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर निवासी मुश्ताक ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे संज्ञान में नहीं लिया तो मुश्ताक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को दिया कार्रवाई का आदेश
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पत्रावली के अवलोकन के बाद प्रथम दृष्टया प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। पुलिस ने पति सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को तहसीलदार दीपक गुप्ता, सीओ फूलचंद कन्नौजिया और स्वास्थ्य विभाग के डॉ. दिग्विजय राय की उपस्थिति में विवाहिता के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed