फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman accuses constable of rape

Kushinagar News: सिपाही पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 10 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses constable of rape
पडरौना। हाटा कोतवाली में तैनात एक सिपाही तीन बजे रात को महिला के घर पहुंचा और सहयोगी की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने हाटा कोतवाली पर शिकायत लेकर पहुंची तो उसे खदेड़ दिया गया। बुधवार को एसपी से मिलकर शिकायत की है। एसपी ने सिपाही के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। करीब सात माह से पति की गैर मौजूदगी में सिपाही उसके घर पहुंचता था और बार-बार फोन भी करता था।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पड़ोसी से किसी बात को लेकर करीब सात माह पूर्व विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि उस समय जांच में हाटा कोतवाली में तैनात एक सिपाही पहुंचा था। उसके बाद भी कई बार घर आया और फोन कर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देता। महिला ने कई बार उसे फोन पर फटकार लगाई, बावजूद इसके सिपाही अपनी आदत से बाज नहीं आया। तीन जनवरी की रात करीब तीन बजे सिपाही अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचा। उस समय पति घर में मौजूद नहीं था। सिपाही दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खोलने पर मुंह दबाकर अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। सिपाही का सहयोगी ने भी उसे पकड़ लिया था, जिससे उसका कपड़ा फट गया। दूसरे दिन हाटा कोतवाली में शिकायत लेकर गई तो सिपाही मिला और खदेड़ कर भगा दिया। धमकी दी कि फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सिपाही का तर्क है कि उसके पति के खिलाफ दो जनवरी को तहरीर पड़ी थी। उसकी जांच के लिए गया था, आखिर रात को तीन बजे कौन सी जांच करने सिपाही महिला के घर गया था। दरवाजे पर हेलमेट लगाकर खड़े सिपाही का रात का फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed