फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Winners of the annual sports competition were awarded

Kushinagar News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

Sun, 22 Feb 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Winners of the annual sports competition were awarded
उदित नारायण कालेज में विजेता को पुरस्कृत करते, स्रोत सोशल मीडिया
पडरौना। शहर के उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद (अभ्युदय) समारोह का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 3000 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, चक्र प्रक्षेपण, ऊंची कूद, भाला प्रक्षेपण, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ नीलाक्षी मल्ल ने प्रथम, दिव्य चौहान ने द्वितीय व चांदनी कुशवाह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम, अवधेश कुशवाहा ने द्वितीय, मुन्ना गौतम ने तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चुन्नू कुशवाहा प्रथम, चंदू कुशवाहा द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय प बालिका वर्ग में महिमा गोंड प्रथम, नंदिनी गौतम द्वितीय व आंचल जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में बालिक वर्ग की नीलाक्षी मल्ल प्रथम, निर्मला द्वितीय, महिमा तृतीय और बालक वर्ग में चुन्नु प्रथम, चंदू द्वितीय, अवधेश तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में बालिका वर्ग में शेषनाथ ने प्रथम, शुभम द्वितीय, कृष्ण मोहन लाल ने तृतीय और आंचल ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, कविता ने तृतीय पाया। बालक वर्ग के लंबी कूद में आदित्य तिवारी, मनीष कुमार व देवांश थापा, हैमर थ्रो में विशाल कुमार, विकास कुमार व जसवंत कुमार, बालिक वर्ग की हैमर थ्रो में आंचल जायसवाल, प्रीति कुशवाहा, प्रीतिका पांडेय, शाट पुट में शेषनाथ कुमार, रंजन कुशवाहा व विकास कुमार, बालिक वर्ग के शाट पुट में आंचल जायसवाल, चांदनी कुशवाहा व नंदिनी गौतम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इसी तरह बालिका वर्ग की क्रिकेट बाल थ्रो में निर्मला कुमारी प्रथम, नंदिनी गौतम द्वितीय व कशिश यादव तृतीय स्थान पर रहीं। चक्र प्रक्षेपण में विकास कुमार, विशाल कुमार व शेषनाथ कुमार, चक्र प्रक्षेपण में आंचल जायसवाल, चांदनी कुशवाहा व नंदिनी गौतम, जैवेलिन थ्रो में संदीप शर्मा, जूनैद आलम व शिव कुमार रहे। जैवेलिन थ्रो में सुनैना, निर्मला कुमारी व अंशिका चौहान पर रहीं। 400 मीटर रिले दौड़ में बीए टीम प्रथम, बीएससी टीम द्वितीय व एमए टीम तृतीय स्थान पर रही। वही संपूर्ण टूर्नामेंट चैंपियन में बालक वर्ग में चुन्नु कुशवाह बीए प्रथम वर्ष और बालिका वर्ग में नीलाक्षी मल्ल बीए प्रथम वर्ष रहीं। अंत में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और परस्कार देकर पुरस्कृत किया। अंत में प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉ. आनंद कुमार गोंड, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. शरण शंकर सिंह, डॉ. संतोष भारती, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed