फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Winner of swimming competition awarded

Kushinagar News: तैराकी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

Sun, 01 Sep 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Winner of swimming competition awarded
पडरौना। जिला स्टेडियम के तरण ताल में जिला स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता हुई। बालक और बालिका वर्ग के अलग-अलग प्रतिभागी शामिल हुए। विजेता टीम को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहले बालक वर्ग की 50 मीटर बटर फ्लाई तैराकी में मयंक चौहान ने प्रथम व आदित्य यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में निरंजन, आदर्श गुप्ता, शिवराज, आर्यन गौड़, राज साहनी ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में मयंक चौहान, 50 मीटर फ्री स्टाइल में आयुष गुप्ता, तेजस द्विवेदी, अंकित चौहान, आकाश चौहान, संदीप गौड़ ने अपना कौशल दिखाया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में रिशू राज भारती, रवि किशन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी में अंशिका गुप्ता, अपराजिता गुप्ता व 50 मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी में दीपिका कुमारी, श्रेया कुमारी, अंशिका यादव, अंकिता कन्नौजिया, सौम्या चौहान, अमृता चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में अंजु चौहान, लक्की चौहान, अंकिता चौहान, लक्की चौहान, दीपिका और 100 मीटर फ्री इस्टाइल में अंजली चौहान, श्रेया गुप्ता, आंचल, पूनम चौहान, अंकिता कन्नौजिया, निक्की पासवान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में निक्की पासवान, श्रेजल गुप्ता, आंचल चौहान, निक्की पासवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान रंजीत शर्मा, सत्या चौहान, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शमशेर चौहान, संजय कुमार, विपिन कुमार, संध्या गुप्ता, ममता भारती, बैजनाथ कन्नौजिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू, सूरज कुमार, दुर्गावती देवी, पंकज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed