{"_id":"6abadd13ff12cbc04109566a","slug":"allegations-of-encroachment-on-ceiling-land-and-allotment-of-housing-to-ineligible-persons-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-168953-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीलिंग की जमीन पर कब्जा\n अपात्रों को आवास देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीलिंग की जमीन पर कब्जा अपात्रों को आवास देने का आरोप
विज्ञापन
कसया। सीलिंग की पट्टे पर दी गई जमीन पर कब्जे, अवैध निर्माण और खनन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ देने का आरोप लगाते हुए असंगठित मजदूर यूनियन ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में नगर पालिका परिषद कुशीनगर में शामिल ग्राम पिपरा सपहां में पूर्व में सीलिंग की भूमि का पट्टा किया गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने पट्टे की भूमि पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। साथ ही वहां आवास निर्माण और अवैध खनन कराने की शिकायत की गई है। यूनियन ने पट्टेदारों को भूमि पर कब्जा दिलाने या अवैध कब्जा हटाकर जमीन सुरक्षित कराने की मांग की।
मृत पट्टेदारों के वारिसों के नाम वरासत दर्ज कराने और पट्टे की भूमि की पैमाइश कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। इसके अलावा पिपरा सपहां के प्राथमिक विद्यालय के सुंदरीकरण और मुख्य मार्गों के निर्माण की मांग उठाई गई। यूनियन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को अपात्र और अपात्रों को पात्र बनाकर लाभ दिए जाने का आरोप लगाया।