फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife not released from jail, husband's funeral put on hold.

Kushinagar News: पत्नी की जेल से नहीं हुई रिहाई, पति का अंतिम संस्कार रुका

Sat, 20 Dec 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wife not released from jail, husband's funeral put on hold.
बोदरवार। पत्नी के जेल जाने और घर में तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद सदमे में जान गंवा देने वाले प्रभु साहनी की लाश गांव में पहुंचते ही जहां खामोश पड़े गांव में अचानक कोहराम मच गया। वहीं प्रभु का सोलह वर्षीय बेटा अमन अपनी जेल में बंद मां का इंतजार करता रहा, लेकिन मां को पति के अंतिम दर्शन के लिए कोर्ट से रिहाई नहीं मिली। इस कारण प्रभु का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। प्रभु साहनी के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव मठिया में शुक्रवार लगभग दस बजे लाया गया। तीन भाइयों में प्रभु दूसरे नम्बर का था। वह अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी रंभा सहित तीन पुत्रियों रंन्जु, सिंधु, रितु और एक बेटा अमन को छोड़़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed