{"_id":"66ee385b9c2ec59e76085209","slug":"when-wife-did-not-come-from-her-parents-house-the-young-man-jumped-into-the-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123469-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने नहर में लगाई छलांग
Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास बड़ी गंडक नहर में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख वहां मौजूद युवक नहर में कूद पड़े और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। आसपास के लोगों ने एंबलेंस से उसको मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेजवाया। उसका इलाज चल रहा है। युवक सिरसिया दीक्षित गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी मायके में है। घर वापस नहीं आने के कारण वह परेशान था।
सिरसिया दीक्षित गांव निवासी 24 वर्षीय छेदी गौड़ की पत्नी रक्षाबंधन के दिन नाराज होकर मायके चली गई। उसने कई बार पत्नी को बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक छेदी मिश्रौली बड़ी गंडक नहर के पुल पर पहुंचा और वहां से उसने नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख स्कूल से पढ़कर वापस आ रहे बच्चों ने शोर मचाया। चौराहे पर मौजूद गांव के ग्राम प्रधान धनंजय दीक्षित और कुछ अन्य साहसी युवकों ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार वह फिलहाल खतरे से बाहर है।