फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When the dead body comes, the mausoleum in the house

शव आते ही घर में मचा कोहराम

Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
When the dead body comes, the mausoleum in the house
मायूस घ्‍ार वाले। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद अंतर्गत सासामूसा चीनी मिल में बुधवार की देर रात बायलर फटने से मरने वाले मजदूरों में कुशीनगर जिले का भी एक व्यक्ति शामिल था। बृहस्पतिवार की शाम उसका शव घर लाया गया। शव देख महिलाओं और परिवार के अन्य लोगों की चीत्कार से पूरा घर दहल उठा। देर शाम तक लोगों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हरिहरछत्तर गांव के निवासी समशुद्दीन (60) अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि उनके छोटे भाई घर रहकर खेती का काम देखते हैं। समशुद्दीन सासामूसा की चीनी मिल में मजदूर के रूप में कार्य करते थे। बुधवार की देर रात बायलर फटने से मरने वाले पांच मजदूरों में समशुद्दीन भी थे। उनके मौत की खबर मिलने के बाद से ही घर मे मातम छा गया था। महिलाओं की चीत्कार से पूरा घर शोकाकुल हो गया था।
विज्ञापन


उधर, रात में जैसे ही उनके साथ हुए इस हादसे की सूचना मिली, उनके परिवार के लोग घटनास्थल के लिए निकल गए थे। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे समशुद्दीन के शव को लेकर उनके परिवार के लोग घर आए। जैसे ही शव वाहन से उतारा गया, उनके परिवार के लोग फिर से दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। यह देख गांव के लोगों ने शव का सुपुर्द ए खाक कराने का इंतजाम किया और उनके शव को निकट के कब्रिस्तान में दे शाम तक सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान गांव के अधिकतर लोग मौजूद थे। समशुद्दीन अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं, जिनकी शादी उन्होंने अपने जीवित रहते ही कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed