{"_id":"680be813da2bfa0f040afc01","slug":"wheat-stalk-caught-fire-four-huts-burnt-to-ashes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136310-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गेहूं के डंठल में लगी आग, चार झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गेहूं के डंठल में लगी आग, चार झोपड़ियां जलकर राख
Sat, 26 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बरवा बाबू में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे गेहूं के डंठल में लगी आग की लपट आबादी के पास पहुंच गई। आग की आगोश में आने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें रखा घरेलू सामान जल गया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरवा बाबू निवासी प्रभु प्रसाद, रामनरेश प्रसाद, रामबेलास, और उमेश प्रसाद के झोपड़ी में गेहूं के डंठल से फैली आग पकड़ लिया। गांव वालों के अनुसार गोरखपुर जिले के गांव जदवापुर में किसी ने गेहूं का डंठल जला दिया था। हवा होने के कारण आग अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरवा बाबू में तक पहुंच गई। आग फैलता देख गांव वाले आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे। इसकी जानकारी किसी ने अहिरौली बाजार पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें प्रभु प्रसाद का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। लेखपाल सुबोध कुमार ने बताया कि आग से नुकसान हुए सामान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।