{"_id":"6a5d2cff77af8847cc0fc7ce","slug":"wheat-laden-truck-overturns-driver-crushed-to-death-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164101-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गेहूं लदा ट्रक पलटा, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गेहूं लदा ट्रक पलटा, चालक की दबकर मौत
Mon, 20 Jul 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सेमरी गांव के समीप पलटा गेहूं लदा ट्रेलर ट्रक। संवाद
कसया। कसया-रामकोला मार्ग स्थित सेमरी गांव के पास रविवार की देर शाम करीब सात बजे गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दबकर काफी देर तक फंसा रहा। सूचना पर आई पुलिस ने क्रेन से ट्रक में फंसे चालक को निकलवाया और कसया सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से ट्रक को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया।
कसया थाना क्षेत्र के भठही राजा निवासी अर्जुन यादव (35) ट्रक पर गेहूं लादकर गांव आए थे। वे ट्रक को गोबरही चौराहे पर खड़ा कर घर चले गए। शाम करीब सात बजे ट्रक लेकर बिहार के लिए निकले। अभी वे रामकोला-कसया मार्ग स्थित सेमरी गांव के पास पहुंचे ही थे तीव्र मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक अर्जुन यादव दब गए। सूचना पर आई कसया पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक में फंसे चालक को निकलवाया और उन्हें तत्काल सीएचसी भिजवाया। सीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगेकी कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर आवागमन बहाल करा दिया गया है।