फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weekly special train will run from Katihar to Amritsar on Holi

Kushinagar News: होली पर कटिहार से अमृतसर तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Thu, 19 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Weekly special train will run from Katihar to Amritsar on Holi
कप्तानगंज। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कटिहार से अमृतसर के बीच साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर के रास्ते कुल पांच फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन के अनुसार कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए 10.00 बजे कप्तानगंज और 11.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 9.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1.25 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय का विशेष ध्यान रखने और यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। होली के दौरान इस विशेष ट्रेन से पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रक्सौल से उधना तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कप्तानगंज। रेल प्रशासन ने गोरखपुर-नकटियागंज रेल मार्ग पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सात और आठ मार्च को एक फेरा के लिए चलेगी। इसकी समय सारिणी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रक्सौल-उधना-रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन रक्सौल से सात और आठ मार्च को एक फेरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन सात मार्च को रक्सौल से 05:30 बजे प्रस्थान कर सिकटा से 05:55 बजे, नरकटियागंज से 06:25 बजे, बगहा से 07:02 बजे, कप्तानगंज से 08:47 बजे चलकर गोरखपुर से 09:50 बजे पहुंचेगी। यहां से गोंडा होते हुए रात 23:42 बजे बीना पहुंचेगी।

यह ट्रेन दूसरे दिन संत हरदाराम नगर से 02:10 बजे से सिहोर होते 12:35 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में आठ मार्च को उधना से बाराबंकी होते 19:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कप्तानगंज से 20:00 बजे, बगहा से 22:22 बजे, नरकटियागंज से 23:00 बजे व सिकटा से 23:22 बजे छूटकर तीसरे दिन रक्सौल 00:15 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed