फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather takes a toll on banana crop; farmers suffer losses.

Kushinagar News: केले की फसल पर मौसम की मार, किसानों को नुकसान

Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a toll on banana crop; farmers suffer losses.
गौरीश्रीराम में आंधी तूफान से गिरा केले की फसल।संवाद
दुदही। लगातार बारिश और तेज हवा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई गांवों में केला और धान की फसल को नुकसान हुआ है। गौरीश्रीराम के रामनगर और आसपास के इलाकों में केले के पौधे खेतों में गिर गए हैं। इस क्षेत्र में करीब आठ एकड़ में केले की फसल बर्बाद होने से लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा, जंगल लाला छपरा, गोडरिया, नौगांवा, नरहवा, ठाढ़ीभार, विशुनपुर बरियापट्टी, गौरीश्रीराम, पृथ्वीपुर और जंगल लुआठहा समेत कई गांवों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिला है।
विज्ञापन

गौरीश्रीराम के रामनगर में हीरालाल यादव, धर्मेंद्र यादव, भगवती प्रसाद और ओमप्रकाश समेत कई किसानों की करीब आठ एकड़ में तैयार केला फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई। फसल और फल के गुच्छे टूटने से किसानों को करीब 20 लाख रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ठाढ़ीभार गांव में धर्मेंद्र यादव और नंदू यादव की केला फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार दोनों को करीब चार लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। किसानों ने बताया कि केला की फसल तैयार करने में 15 महीने से अधिक समय लगता है। इस दौरान खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी पर लगातार खर्च करना पड़ता है। फसल तैयार होने के बाद जब मुनाफे की उम्मीद थी, तभी बारिश और तेज हवा ने पूरी फसल बर्बाद कर दी।

खेतों में केले के पौधे टूटकर और झुककर जमीन पर पड़े हैं। कई जगह फलों के गुच्छे भी टूट गए हैं। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण धान समेत दूसरी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से हुई क्षति की भरपाई उनके लिए आसान नहीं है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में तत्काल फसलों का सर्वे कराया जाए। क्षति का आकलन कर शासन के नियमों के अनुसार किसानों को राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि बर्बाद हुई फसल से हुए आर्थिक नुकसान में उन्हें कुछ सहारा मिल सके।

गौरीश्रीराम में आंधी तूफान से गिरा केले की फसल।संवाद

गौरीश्रीराम में आंधी तूफान से गिरा केले की फसल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed