फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather: Heat and humidity have made life miserable... Nautapa will continue to haunt till June 2

माैसम : गर्मी और उमस ने किया बेहाल...अभी दो जून तक सताएगा नौतपा

Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Weather: Heat and humidity have made life miserable... Nautapa will continue to haunt till June 2
पडरौना। जिले में शुक्रवार को कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने से लोग दिनभर गर्मी और उमस से परेशान रहे। कूलर और पंखे भी बेअसर रहे।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई बारिश से लोगों को कुछ देर तक फौरी राहत जरूर मिली, लेकिन दिन चढ़ते ही सूरज निकलने के बाद फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई।
मौसम विभाग के मुताबिक नौ जून तक नौतपा रहेगा, इस दौरान लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

इस तरह 24 घंटे में एक डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से लोग पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार के तड़के तीन बजे हुई करीब हल्की बारिश से राहत मिली। मगर, सुबह करीब आठ बजे से कभी तेज धूप तो आसमान में बादल छाने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मानसून के पहले इस तरह के मौसम में बदलवा देखने के मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed