फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waterlogging on the road causes problems in traffic

Kushinagar News: सड़क पर जलभराव से आवागमन में परेशानी

Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road causes problems in traffic
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कुईआ गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव की सड़कों पर पानी भर गया है। इससे लोग अपने घरों से कीचड़ व पानी में निकल रहे हैं। लालचंद छपरा टोले पर लौकरिया पिच रोड से प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क पहले से ही जर्जर है। रामचन्द्र के घर के सामने बारिश से सड़क टूट चुकी है, जबकि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। किसी तरह लोग आते जाते हैं। अब बुधवार को हुई बारिश में सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से हालात और बिगड़ गए हैं। अब लोगों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नाली का निर्माण न होने से पानी टोले में जमा है। सुभाष, हरी, अर्जुन, रंगलाल, रामधनी, धनश्याम, पिंटू और बाबूलाल ने कहा कि अगर बरसात से पहले नाली बन गई होती तो यह समस्या नहीं आती। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत मोहन सिंह का कहना है कि जानकारी हुई है, जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed