{"_id":"69fe4297da7d638dd408a1b4","slug":"waterlogging-increases-commuters-problems-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159424-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जलभराव से यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जलभराव से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड स्टेशन परिसर में हुआ जलभराव।संवाद
मकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन परिसर में जलभराव से यात्री परेशान हैं। आने जाने में यात्रियों को काफी दिक्कतें आने लगी है, यात्रियों का कहना है कि अभी छिटपुट बारिश से यह हाल है, जब बरसात आने पर लगातार बारिश होने का सिलसिला शुरू होगा तो यह स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों ने रेल प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
तमकुहीरोड क्षेत्र में कुछ दिन से हो रही बारिश ने स्टेशन परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके चलते यात्रियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बताते है कि जलभराव का कारण स्टेशन परिसर का मेन रोड से नीचा होना और जल निकास का उचित व्यवस्था न होना है। इससे हल्की बारिश होने पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आने जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब तक पानी सूखता नहीं है, तब तक ऐसी स्थिति बनी रहती है। कस्बे के रामायन पटेल, नंदलाल यादव, पंकज गुप्ता, आदित्य मिश्र आदि का कहना है कि अभी छिटपुट बारिश में जलभराव की यह स्थिति है, बरसात शुरू होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है। इन लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र लिख कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद