फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water level rises in Ganges river, half of AP dam spur sinks into river

Kushinagar News: गंडक नदी में बढ़ा जलस्तर, एपी बांध स्पर का आधा नोज नदी में समाया

Thu, 03 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Water level rises in Ganges river, half of AP dam spur sinks into river
पडरौना। वाल्मीकि नगर बैराज से छोड़े जा रहे पान के चलते बड़ी गंडक नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि से बांध के स्परों और ठोकरों पर दबाव बढ़ गया। नदी का पाट चौड़ा होने से दबाव के बावजूद कटान नहीं हो रहा है लेकिन स्पर और नोज पानी की धारा में विलीन होते जा रहे हैं। एपी बांध के किमी 14.500 पर बने 15 मीटर लंबे स्पर के नोज का आधा भाग पानी में समा गया। ऐसे ही एपी बांध और नरवाजोत बांध के विभिन्न स्थानों पर बने स्पर और ठोकरों सहित स्पर के एप्रन पानी में डूब चुके हैं। डिस्चार्ज के चलते जगह-जगह पानी की तेज धारा उलट प्रवाह के चलते बांध और नदी के बीच की जगह को अपने आगोश में लेती जा रही है। इन भागों में किसानों के गन्ने की फसल है, जिसे नदी अपनी धारा में बहा ले जा रही है। किसान दीनानाथ सिंह ने कहा कि पानी बढ़ने के कारण नदी दोनों तरफ खेतों में फसल भी नदी के तेज जलप्रवाह के चलते बह रहा है। एपी बांध के ठोकर नंबर चार वीरवट कोन्हवलिया के पास बांध से सटकर तेज गति से बह रही है वहीं नरवाजोत बांध के बने स्पर उसके नोज पर भी दबाव है। पिपराघाट के आधा दर्जन टोलों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ दीप रतन सिंह ने कहा कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है। स्पर और नोज दबाव में है। नोज कितना लांच हुआ यह पानी कम होने पर ही मालूम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नदी की जल धारा में वृद्धि के बावजूद भी बांध पर कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed