फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water is filled in the underpass, traffic stalled

Kushinagar News: अंडरपास में भरा है पानी, आवागमन ठप

Fri, 13 Jan 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water is filled in the underpass, traffic stalled
गर के कठकुइया रोड पर स्थित सिधुआ रेलवे गेट के अंडरपास में जनवरी माह में भी पानी भरा हुआ है। अंडरपा? - फोटो : KUSHINAGAR
अंडरपास में भरा है पानी, आवागमन ठप
विज्ञापन

लापरवाही के कारण बेकार साबित हो रहा, ट्रेन गुजरने पर आने-जाने के लिए लोगों को करना पड़ता है इंतजार
पडरौना से कठकुइया रोड पर बना है
पडरौना। नगर में बने रेलवे के एक मात्र अंडरपास से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। इस अंडरपास में सर्दी में मौसम में भी जलभराव है। रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से बरसात के बाद भी अंडरपास का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को ट्रेन के गुजरने पर गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने अंडरपास की सफाई कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
वर्ष 2018 में दुदही रेलवे के पश्चिमी रेलवे ढाला बहपुरवा में रेलवे लाइन पार रही स्कूली वैन में ट्रेन ने टक्कर मार दी थी। वैन में सवार 13 छात्र-छात्राओं की जान चली गई थी। इसके बाद ही रेलवे अधिकारियों ने कप्तानगंज-थावे रेल रूट के अधिकांश रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कराया। इसमें पडरौना से कठकुइया रोड पर भी सिधुआ रेलवे गेट के पास अंडरपास बनाया गया। निर्माण के करीब पांच साल बाद भी इस अंडरपास का उपयोग आवागमन में नहीं हो पा रहा है। बरसात के मौसम में इस अंडरपास में काफी जलभराव होता है। बरसात के बाद भी यहां जलभराव होने से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। जनवरी माह में भी इस अंडरपास में एक फीट से ज्यादा जलभराव है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। किसी ट्रेन के गुजरने पर जब गेट बंद हो जाता है तो लोग इंतजार करते हैं। इससे करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ जाम लग जाता है। पडरौना के रमेश, केदार, निहाल, रिशू सहित अन्य लोगों ने बताया कि अंडरपास जब से बना है। तभी से इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। यदि अंडरपास की सफाई करा दी जाए तो रेलवे गेट बंद होने पर आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधुआ अंडरपास में जलभराव के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इसकी सफाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि इसका समुचित उपयोग हो सके।
अशोक कुमार, डिविजनल पीआरओ, वाराणसी, मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed