फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water came in taps for 14 hours, that too dirty

Kushinagar News: 14 घंटे बार टोटियों में आया पानी, वह भी मटमैला

Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Water came in taps for 14 hours, that too dirty
लोगों को खरीदकर पीना पड़ा पानी, आवागमन में भी हुई परेशानी
विज्ञापन

40 घंटे से साफ पानी के लिए तरस रहे शहरवासी, कई काम प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में पुलिया निर्माण के दौरान बलोचहां चुंगी के पास जेसीबी से जलापूर्ति की मुख्य पाइप फट जाने से पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। इससे सोमवार को भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। सोमवार की सुबह 14 घंटे बाद जैसे-तैसे आपूर्ति हुई तो लोगों को घरों में मटमैला पानी पहुंचा। इस वजह से विद्यार्थियों, ऑफिस सहित अन्य कामों पर निकलने वाले लोगों के दिक्कत हुई। दिन में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ा। सड़क की खुुदाई होने से आवागमन में भी परेशानी हुई।
पडरौना शहर के सभी मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति के लिए नौ ओवरहेड टैंक हैं। शहर के रामकोला रोड स्थित बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार की रात भूमिगत ह्यूमपाइप लगाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रविवार की सुबह जब पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो पानी नाली में जाने लगा। इस वजह से टोटियों के रास्ते लोगों के घरों में मिट्टी ओर गंदा पानी जाने लगा।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना नगरपालिका के कर्मचारियों को दी तो सुभाष चौक, छावनी, आंबेडकर नगर, आवास विकास कॉलोनी स्थित टंकियों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। क्योंकि यह एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। नगर पालिका के जलकल के कर्मी जेसीबी व पोकलेन के साथ पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने में लग गए। रविवार की शाम तक किसी तरह अस्थायी व्यवस्था लगाकर पानी आपूर्ति बहाल कर दी गई। सोमवार सुबह जब आपूर्ति शुरू हुई तो मटमैला पानी निकलने लगा। इसकी शिकायत लोगों ने कर्मियों से की। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी दिनचर्या की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

बिना अनुमति लिए बिछा दी पाइप लाइन
राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण की सड़क पर बलोचहां चुंगी के पास विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के समय जलापूर्ति की पाइप फट गई। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अवर अभियंता अवधेश गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका के जलकल की ओर से कब पाइप लाइन बिछाई गई, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। न ही कोई अनुमति ली गई थी। सड़क का काम कराने के दौरान पाइप लाइन के गुजरने की जानकारी नहीं थी। जलकल के लिपिक मनोज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण की ओर से कार्य के दौरान पाइप फटी है। इसको सही किया जा रहा है।
...
मरम्मत के लिए नहीं मिल रहा सामान
जलापूर्ति की पाइप सात फीट तक फट गई है। इसकी मरम्मत के लिए दिनभर कर्मचारी पडरौना में भटकते रहे। 15 से अधिक कर्मचारी पाइप की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सोमवार की शाम तक इंतजाम नहीं हो सका। अस्थायी व्यवस्था के लिए कुछ सामग्री की व्यवस्था कर मरम्मत में जुट गए। जलकल के कर्मियों का मानना है कि जबतक स्थाई रूप से मरम्मत नहीं होगी। जब मटमैला पानी की आपूर्ति हो सकती है।
...
होली के दिन पाइप फटी, कानपुर में मंगाना पड़ा था
दरबार रोड के बकुलहा मार्ग पर 100 मीटर आगे आठ मार्च होली के दिन जलापूर्ति की पाइप फट गई। बताया जा रहा है कि किसी प्राइवेट कंपनी की ओर से खोदाई का कार्य चल रहा था। इसी बीच पाइप फट गई। यह लीकेज भी जलकल के कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से बना दिया। इसका सामग्री 24 दिन बाद कानपुर में मिली। बलोचहां जलापूर्ति पाइप को सही करने का सामान कितने दिनों में मिलेगा। यह जानकारी विभाग को भी नहीं है। पूछने पर जलकल के लिपिक मनोज सिंह ने बताया कि सामान के लिए कई प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

परिचर्चा-
सोमवार को पानी मटमैला आया। इससे पोछा लगाने का कार्य किया गया। अन्य कार्य के लिए आरओ मशीन से पानी मंगाया गया। बीते दो दिनों से पानी के लिए पूरा मुहल्ला परेशान है।
निशा दीक्षित, आवास विकास कॉलोनी
000000
दो दिनों से पानी समय से नहीं आ रहा है। सोमवार को दोपहर में पानी नहीं आया। पता किया तो मरम्मत के लिए पानी का सप्लाई ठप बताया गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी जलकल के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप को सही नहीं कर पाए हैं।

गुड़िया मिश्रा, नौका टोला
..
वर्जन
सामान के लिए जलकल के 15 कर्मियों को लगाया गया है। कुछ लोगों गोरखपुर भेजा गया है। सोमवार की देर शाम तक मरम्मत करा दी जाएगी।
मनोज सिंह, वरिष्ठ लिपिक जलकल
...
नगर पालिका जलकल कर्मी राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण की सड़क किनारे जलापूर्ति की पाइप लगाए हैं। इसकी अनुमति नहीं ली है। ना ही इसके बारे में कभी बताया है। पुलिया का निर्माण कराते समय पाइप फट गई होगी। लोगों को पानी सप्लाई जल्द बहाल हो जाए। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
अवधेश गुप्ता, अवंर अभियंता, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed